{"_id":"67be16c4dd9c34ebd9052b74","slug":"green-house-team-winner-in-volleyball-competition-amethi-news-c-96-1-ame1008-135543-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस टीम विजेता
Wed, 26 Feb 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। फुरसतगंज स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिक खेल और सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न खेलों व प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस टीम विजेता रही।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची रेड टीम और ग्रीन टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें ग्रीन टीम ने 25-23 और 23-11 अंकों के दो सेटों का मैच लगातार जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रेड और ब्लू टीम तथा बालिका वर्ग में ब्लू और रेड टीम विजेता व उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ बालक व बालिका वर्ग में क्रमश: दोनों में ब्लू व रेड टीम विजेता व उपविजेता रही। 400 मीटर रिले रेस बालक वर्ग में ग्रीन व ब्लू तथा बालिका वर्ग में ब्लू और रेड टीम विजेता व उपविजेता रही।
वहीं, क्रिकेट, शतरंज, कैरम, रंगोली, ड्राइंग, शॉट पुट, टेबल टेनिस, खो-खो, कबड्डी और रस्साकसी आदि खेलों की प्रतियोगिता हुई। कुलपति ने दूसरे दिन खेलों का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह महोत्सव न केवल छात्रों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि उनमें टीमवर्क, नेतृत्व, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और जीवन कौशल विकसित करने में भी सहायक होगा। उड़ान केवल खेलों का ही नहीं बल्कि हमारे छात्रों के व्यापक विकास का भी प्रतीक है।