{"_id":"651322c3538ac00e9a0862d6","slug":"gram-panchayats-will-have-to-answer-if-dengue-patients-are-found-amethi-news-c-96-1-ame1003-5840-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डेंगू के मरीज मिलने पर ग्राम पंचायतों को देना होगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डेंगू के मरीज मिलने पर ग्राम पंचायतों को देना होगा जवाब
Tue, 26 Sep 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। ग्राम पंचायतों में डेंगू के मरीज मिलने पर ग्राम प्रधानों को जवाबदेह बनाया गया है। ग्राम स्वच्छता समिति को मिलने वाले 10 हजार रुपये की धनराशि से फागिंग मशीन खरीद कर गांवों में फागिंग कराने के आदेश शासन ने दिए हैं। पंचायतों को मांग करने पर दवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
शासन द्वारा ग्राम स्वच्छता समिति के खाते में प्रत्येक वर्ष 10 हजार रुपये की धनराशि शासन द्वारा गांव में स्वच्छता संबंधी काम कराने के लिए दिया जाता है। लेकिन ग्राम प्रधान धनराशि को खाते से निकाल तो लेते हैं, लेकिन दवा का छिड़काव नहीं करवाते हैं। इसके चलते डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों पर काबू पाने में परेशानी हो रही है। मच्छरों से होने वाली इन बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने ग्राम प्रधानों को जवाबदेह बनाया है।
ग्राम स्वच्छता समिति के खातों में 10 हजार रुपये की धनराशि भेजने के साथ ग्राम प्रधानों को फागिंग मशीन और दवा खरीदने के लिए निर्देशित किया है। एक मजदूर करके दवा का छिड़काव करवाने को भी कहा गया है। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने कहा कि शासन की तरफ ग्राम स्वच्छता समिति को दस हजार रुपये भेजे जाते हैं। जिससे गांव में साफ सफाई व फागिंग कराया जा सके। इसमें लापरवाही मिलने पर ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।