फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Govardhan mountain is the true protector of the people of Gokul

Amethi News: गोकुलवासियों का सच्चा रक्षक है गोवर्धन पर्वत

Fri, 13 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Govardhan mountain is the true protector of the people of Gokul
-पूरे वक्तावर पेंडारा में श्रीमद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। स्रोत- आयोजक
सिंहपुर (अमेठी)। पूरे बक्तावर मजरे पेंडारा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को रायबरेली से पधारे प्रवाचक आचार्य अखिलेश्वरानंद ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक बार गोकुलवासियों ने इंद्रदेव की पूजा का आयोजन किया तो भगवान कृष्ण ने इसकी वजह पूछी।
विज्ञापन



इस पर गोकुलवासियों ने बताया कि इंद्र वर्षा के देवता हैं और उनकी कृपा से ही कृषि सफल होती है। श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि वर्षा प्रकृति का नियम है और गोवर्धन पर्वत ही उनका सच्चा रक्षक है जो पशु-पक्षियों को चारा, जल और आश्रय देता है। उन्होंने इंद्र पूजा की बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहा। गोकुलवासियों ने श्रीकृष्ण की बात मानकर गोवर्धन की पूजा की।
विज्ञापन



यह देख इंद्र क्रोधित हो गए और गोकुल में तेज वर्षा शुरू कर दी। तब श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया और सभी लोगों को उसके नीचे सुरक्षित आश्रय दिया। सात दिन तक लगातार वर्षा होती रही, लेकिन श्रीकृष्ण के संरक्षण में कोई हानि नहीं हुई। अंततः इंद्र ने अपनी गलती स्वीकार कर भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति की, तभी से गोवर्धन पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दिन गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर उसकी पूजा की जाती है और अन्नकूट का आयोजन होता है, जिसमें अनेक प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। इस दौरान यजमान रामबरन साहू, नीरज शुक्ला, आयोजक वासुदेव सिंह, जगदीश महराज, जन्मेजय सिंह, अनिरुद्ध सिंह, देव नारायण यादव, गौरी शंकर साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed