फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Got job with the help of fake documents, case registered

Amethi News: फर्जी दस्तावेज के सहारे हासिल की नौकरी, केस दर्ज

Thu, 05 Dec 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 05 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Got job with the help of fake documents, case registered
अमेठी सिटी। फर्जी दस्तावेज के सहारे पीआरडी की नौकरी हासिल करना एक व्यक्ति को भारी पड़ा। मामला प्रकाश में आने के बाद शैक्षिक दस्तावेज की जांच बेसिक शिक्षा विभाग से करवाई गई। जांच में दस्तावेज फर्जी मिले। आरोपी पर केस दर्ज कराया गया है।अमेठी कोतवाली के पूरे शिवलाल मजरे दरखा गांव निवासी राम लखन ने फर्जी दस्तावेज के सहारे पीआरडी की नौकरी हासिल कर ली। इस मामले की किसी ने विभाग के महानिदेशक से ऑन लाइन शिकायत कर दी। शिकायत के बाद विभाग ने राम लखन की ओर से लगाए गए शैक्षिक दस्तावेजों की जांच बेसिक शिक्षा विभाग से करवाई गई। बेसिक शिक्षा विभाग की जांच में शैक्षिक अभिलेख फर्जी निकले। इसके बाद क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी ने अमेठी कोतवाली में रामलखन के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed