फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gomti nears danger mark.

Amethi News: लाल निशान के करीब पहुंची गोमती

Thu, 03 Sep 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 03 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gomti nears danger mark.
 मुसाफिरखाना स्थित गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नाव से दोनों किनारों पर बचाव की तैयारी करते
अमेठी सिटी। लगातार बारिश से जिले के उत्तरी छोर पर बहने वाली गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। खतरे के लाल निशान के करीब पहुंचे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। 15 नावें और गोताखोर तैयार रखे गए हैं। विद्यालयों और पंचायत भवनों को राहत केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


नदी का जलस्तर बढ़ने से मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के मांझगांव, संसारपुर, खेममऊ, पाली, उरेरमऊ, किशनी, नादी, मकदूम कला, सत्थिन, शेखपुर भड़रा और मड़वा गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों को नदी के आसपास जाने से बचने और बच्चों व पशुओं को नदी से दूर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन


राजस्व टीमें गांवों में स्थिति पर नजर रखने के साथ ग्रामीणों से संपर्क बनाए हुए हैं। कटान या पानी बढ़ने पर तत्काल लेखपाल या तहसील प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी अधिकारी (दैवी आपदा) रामशंकर ने बताया कि आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
नदी किनारे अस्थायी चौकियां, राजस्व टीमों को जिम्मेदारी
बाजार शुकुल। गोमती नदी से सटी ग्राम पंचायतों में प्रशासन ने अस्थायी राहत चौकियां बनवा दी हैं। यहां से जलस्तर और कटान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व टीमों को ग्रामीणों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।


----
संभावित बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी
मुसाफिरखाना तहसील के नौ गांव गोमती नदी के किनारे स्थित हैं। अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। विस्थापन की जरूरत पड़ने पर भोजन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
-संजय चौहान, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed