{"_id":"6aa45908133e08a9150ebf95","slug":"goldie-tops-in-the-essay-competition-amethi-news-c-96-1-ame1002-175452-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निबंध में गोल्डी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निबंध में गोल्डी अव्वल
Sat, 12 Sep 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज मऊ अतवारा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: विद्याल
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज मऊ अतवारा में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के बाद विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
निबंध प्रतियोगिता में गोल्डी ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय और सरिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान में जय किशन ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय और संजना ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाद-विवाद में जय किशन विजेता और चांदनी उपविजेता रहीं।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रसाद ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखरता है। ऐसी प्रतियोगिताएं तार्किक सोच, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।