फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Give strength to the organization, only then will we return to power: Vishwanath

संगठन को धार दें, तभी होगी सत्ता वापसी : विश्वनाथ

Sun, 29 Jun 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Give strength to the organization, only then will we return to power: Vishwanath
संग्रामपुर के बड़गांव में बैठक में मौजूद बसपा के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। -पार्टी सूत्र
संग्रामपुर (अमेठी)। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने शनिवार को बड़गांव में कार्यकर्ता बैठक कर सेक्टर और बूथ स्तर की कमेटियों की समीक्षा की। इस दौरान बड़गांव और पुन्नपुर सेक्टर का पुनर्गठन करते हुए कहा कि संगठन को धार दें, तभी सत्ता वापसी होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 में बसपा को सत्ता में लाना है तो सर्वसमाज के बीच जाकर संगठन को मजबूत करना होगा। बसपा ने पहले ही ईवीएम के खिलाफ आंदोलन किया था, लेकिन किसी भी दल ने साथ नहीं दिया। अब वही सभी दल इससे परेशान हैं। जिस दिन चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे, बसपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन



कार्यकर्ता बैठक के दौरान अपना दल (एस) छोड़कर एडवोकेट अंजू पाल और सुरेश कुमार पाल ने अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बड़गांव में बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पुन्नपुर पहुंचे और पूर्व सेक्टर अध्यक्ष दिवंगत ओम प्रकाश गौतम को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार से भेंट कर भरोसा दिलाया कि बसपा सरकार बनने पर परिजनों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। बैठक का संचालन विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध ने किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी शिवराम कोरी, बद्री प्रसाद प्रजापति, जिला प्रभारी अरुण गौतम, संजीव भारती, राम करन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed