फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Girl found unconscious outside village, died during treatment

Amethi News: गांव के बाहर बेहोश मिली युवती, इलाज के दौरान मौत

Tue, 30 Jul 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 30 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Girl found unconscious outside village, died during treatment
सुनीता (फाइल फोटो)
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाने के मोहब्बतपुर गांव में रविवार देर शाम किसी काम से निकली युवती संदिग्ध दशा में गांव के बाहर संपर्क मार्ग पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। बेहोश युवती को परिवारीजनों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे ट्राॅमा सेंटर ले जाने की तैयारी में जुटे थे कि उसकी मौत हो गई। इस मामले में परिजन कुछ कहने से बच रहे हैं। पुलिस का मानना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से ही किशोरी की मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाने के मोहब्बतपुर गांव निवासी राम सजीवन की पुत्री सुनीता (19) रविवार देर शाम घर में भोजन बनाने के बाद किसी काम से घर से बाहर गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच वह गांव के बाहर गुजरने वाले संपर्क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिवारीजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी जगदीशपुर पहुंचे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी हालात नाजुक देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे ट्राॅमा सेंटर ले जाने की तैयारी में जुटे थे कि उसकी अस्पताल में ही मौत हो गई। सुनीता की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। परिवारीजन इस मामले में कुछ बोलने से बच रहे हैं। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

घरेलू कलह के कारण खुदकुशी की चर्चा
सुनीता की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीण घरेलू कलह से तंग आकर विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जता रहे हैं। एक ग्रामीण ने बताया कि सुनीता घर से बाहर निकलकर नल पर पहुंची और कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह गांव के बाहर जाने लगी, तभी कुछ दूर पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह सड़क पर अचेत हो गई। उसके पीछे पहुंची मां आनन-फानन उसे अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर की तंगहाली से परेशान थी सुनीता
सुनीता घर की तंगहाली से परेशान थी। सरकारी आवास मिलने के बाद सिर छिपाने का ठिकाना मिल गया था। पिता राम सजीवन इधर-उधर गांव में टहल कर गुजारा कर लेते हैं। मां तारावती पौधों की नर्सरी में मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण करती है। कुछ ग्रामीण घर की तंगहाली की वजह से आत्महत्या करने की चर्चा कर रहे हैं।

रक्षाबंधन से पहले बहन की मौत से भाई गमगीन
सुनीता की मौत से बड़ा भाई दीपक गमगीन है तो छोटे भाई सिकंदर व बृजेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई के मुंह से सिर्फ एक बात ही निकल रही थी अब उनकी कलाई में रक्षा सूत्र कौन बांधेगा। सुनीता भी रक्षाबंधन को लेकर उत्साहित थी। मां तारा देवी बेटी के मौत से सदमे में है। पिता राम सजीवन बिलख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed