फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Girl dies of fever, three new dengue patients found

Amethi News: बुखार से बालिका की मौत, तीन मिले डेंगू के नये मरीज

Wed, 18 Oct 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 18 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Girl dies of fever, three new dengue patients found
मरीजाें की लगी भीड़
अमेठी/शाहगढ़। बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा। मुंशीगंज के गांव तुलसीपुर निवासी कर्मचंद यादव की अंजली (12) कक्षा सात की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, वह दो दिनों से बुखार से पीड़ित थी। इलाज सुल्तानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान अंजली की मौत हो गई। सीएमओं डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा जाएगा। मंगलवार को मंगलवार को डेंगू की हुई जांच में 12 मरीजों में से तीन मरीज एलाइजा रिपोर्ट में संक्रमित मिले तो कार्ड जांच में 9 मरीज संदिग्ध मिले।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में जुखाम बुखार से पीड़ित मिले 372 मरीजों का इलाज किया गया। पॉजीटिव मिले तीन मरीजों के गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने आसपास के लोगों की जांच कर 52 सेंपल लिए। बदलते मौसम के बीच जिले में जुखाम बुखार एवं डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिला स्वास्य्य महकमें की ओर से जागरुकता अभियान व अन्य कार्यक्रम चलाए जाने के बावजूद मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। मंगलवार को जिले में12 मरीजों मरीजों की कार्ड एवं एलाइजा से जांच हुई। जिसमें सीएचसी जगदीशपुर के दो मरीज और अमेठी सीएचसी का एक मरीज डेंगू संक्रमित मिला है। डेंगू के शेष 9 मरीज संदिग्ध पाए गए है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में 1010 मरीज आए। जिसमें 312 मरीज बुखार से पीड़ित तो 61 मरीज जुखाम से पीड़ित रहे। मलेरिया अधिकारी डॉ. शेषधर द्विवेदी ने तीन कनर्फ व 9 संदिग्ध डेंगू के मरीज होने की पुष्टि की है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ टीमों को भेजकर लोगों की जांच एवं सैंपल लेकर उन्हें दवा किट उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed