{"_id":"60ca38208ebc3e567d4863cc","slug":"get-the-application-processed-immediately-amethi-news-lko58276631","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन तत्काल निस्तारित कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन तत्काल निस्तारित कराएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शादी-विवाह योजना के तहत पिछड़ा वर्ग के 335 आवेदन मिलने के बावजूद अब तक मात्र चार आवेदन ही अग्रसारित किए गए हैं। एसडीएम व बीडीओ स्तर पर आवेदन लंबित होने के बाद जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को साैंपी है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने सभी को नोटिस जारी कर तत्काल आवेदन निस्तारित करने तथा जवाब देने का निर्देश दिया है।
बुधवार तक मात्र बहादुरपुर बीडीओ की ओर से चार आवेदन अग्रसारित तो चार आवेदन निरस्त तो जामो बीडीओ ने एक आवेदन निरस्त किया है। इसके अतिरिक्त जिले में अब तक 326 आवेदन एसडीएम व बीडीओ स्तर पर लंबित हैं। आवेदन लंबित होने पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने डीएम अरुण कुमार को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी है।
शादी-विवाह योजना का आवेदन लंबित होने की जानकारी मिलने से नाराज डीएम ने सभी एसडीएम व बीडीओ को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तत्काल आवेदन व आवेदकों की पात्रता का परीक्षण कर गुणदोष के आधार पर निस्तारित कर जवाब देेने को कहा है।
विज्ञापन
डीएम ने आवेदन पत्र निस्तारित न होने तथा जवाब से संतुष्ट न होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम का पत्र सार्वजनिक होने के बाद जिम्मेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।