फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gauriganj ring road gets in-principle approval

Amethi News: गौरीगंज में रिंग रोड को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

Sun, 01 Feb 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Gauriganj ring road gets in-principle approval
अमेठी सिटी। स्थानीय कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने संसद में बांदा-टांडा-सुल्तानपुर-अमेठी-रायबरेली हाईवे को फोरलेन किए जाने के साथ गौरीगंज में रिंग रोड निर्माण की मांग उठाई थी। इसके तहत सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से रिंग रोड को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन



कांग्रेस सांसद अमेठी संसदीय क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को संसद में पुरजोर ढंग से उठा रहे हैं। सड़क, यातायात, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता का परिणाम है कि गौरीगंज रिंग रोड का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के विचाराधीन आ गया है। सांसद ने इस मुद्दे को केवल पत्राचार तक सीमित न रखकर, संबंधित मंत्रालयों और अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया। इसी का नतीजा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-128 (बांदा-टांडा-सुल्तानपुर-अमेठी-रायबरेली खंड) के फोरलेन डीपीआर में इस मांग को शामिल कर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन



सांसद ने बताया कि अमेठी का गांधी परिवार से दशकों पुराना जुड़ाव रहा है। इसी विश्वास को निभाते हुए विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 मई 2025 को गौरीगंज रिंग रोड निर्माण का विषय केंद्र सरकार के समक्ष रखा था। इसके बाद 28 मई को मंत्रालय ने प्रस्ताव पर संज्ञान लिया और 19 जनवरी 2026 को एनएच-128 की डीपीआर में इसे शामिल करते हुए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed