{"_id":"6159ef048ebc3e48710560f2","slug":"funeral-of-deceased-businessman-amethi-news-lko5984782185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक व्यापारी का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक व्यापारी का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
16 : संग्रामपुर : नैनहा बर्तली गांव में अधेड़ की मौत के बाद तैनात फोर्स। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। दुकान के बाहर सो रहे किराना व्यवसायी की हत्या के बाद उसका अंतिम संस्कार रविवार को इलाहाबाद के श्रृंगबेरपुर गंगा घाट पर किया गया। मृतक के घर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जांच में जुटी टीमों के हाथ अभी कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस स्थानीय मुखबिरों के साथ ही सर्विलांस का सहारा लेकर हत्या की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव नैनहा बर्तली निवासी राम कुमार (60) शुक्रवार की शाम घर से भोजन करने के बाद गांव के बाहर स्थित अपनी दुकान पर सोने चले गए थे। शनिवार सुबह परिजन दुकान पर पहुंचे तो वह मृत मिले थे। मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ ही एसपी दिनेश भी पुलिस अफसरों के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। देर शाम पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव परिजनों को दे दिया गया। रविवार सुबह परिवारीजन शव को अंतिम संस्कार के लिए इलाहाबाद के श्रृंगबेरपुर गंगा घाट ले गए।
विज्ञापन
परिवार में जहां दो दिन से कोहराम मचा है वहीं रविवार को शव घर से ले जाने के बाद मृतक के घर पर सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से एसपी ने बड़ी संख्या में मृतक के घर पर पुलिस फोर्स तैनात की है। खुलासा में लगाई गई टीमें हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हैं। हालांकि जांच टीम के हाथ अभी हत्या को कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
जल्द होगा अनावरण
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि टीमें काम कर रही हैं। हत्या की वजह तलाश की जा रही है। कुछ अपडेट मिले हैं। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।