फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   fraud in pm awas yojna

योजना के लाभार्थियों के पास मिले पहले से बने पक्के मकान

Thu, 17 Sep 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
fraud in pm awas yojna
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र लाभार्थी का नाम सूची में डालना जगदीशपुर के माहेमऊ गांव में तैनात पंचायत सचिव को भारी पड़ गया। सूची का सत्यापन करने गांव पहुंचे पीडी को दो लाभार्थियों के पास पहले से निर्मित पक्के मकान मिले। नाराज पीडी ने सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जिम्मेदारों की ओर से की जा रही अनियमितता पर अंकुश लगाने के लिए सीडीओ चयनित लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन करा रही हैं। इसी कवायद के तहत गुरुवार को परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे जगदीशपुर ब्लॉक के माहेमऊ गांव पहुंचे और चयनित लाभार्थियों के घरों का स्थलीय सत्यापन किया।
विज्ञापन

इस दौरान सूची में शामिल इबरार व रईस का पहले से निर्मित पक्का मकान पाया गया। नाराज पीडी ने ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार को आवास प्लस सूची में अपात्र व्यक्तियों को पात्र दर्शाए जाने के कारण पदीय दायित्वों का निर्वहन न करके शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि का आदेश जारी कर दिया। संबंधित को उक्त आदेश का अंकन सचिव की सेवा पुस्तिका में करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडी ने बताया कि आए दिन आवास योजना में अपात्रों के चयन की शिकायतें मिल रही थीं। कहा कि अब ब्लॉक स्तर से भेजी गई पात्र लाभार्थियों की सूची का स्थलीय सत्यापन करने के बाद ही जिला स्तर पर सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। कहा कि अपात्र का नाम शामिल करने या अन्य कोई लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed