{"_id":"670c50f577738e09220cd4e4","slug":"fraud-case-against-four-including-bank-branch-manager-amethi-news-c-96-1-ame1002-127465-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बैंक के शाखा प्रबंधक सहित चार पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बैंक के शाखा प्रबंधक सहित चार पर धोखाधड़ी का केस
Mon, 14 Oct 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बैंक ऑफ बड़ौदा जामो के शाखा प्रबंधक व फील्ड अफसर सहित चार पर कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
जामो थानाक्षेत्र के केशवपुर मजरा उमराडीह निवासी अमरनाथ के खाते की भूमि पर कस्बा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से ऋण लिए जाने का मामला गत जनवरी में सामने आया था। अमरनाथ ने किसी काम से खतौनी निकलवाई तो इस पर 13 सितंबर 2023 को 4:80 लाख रुपये का ऋण होने की सूचना अंकित होने के साथ भूमि बंधक होने की बात दर्ज मिली। इससे परेशान अमरनाथ ने जानकारी जुटाई तो रजिस्ट्री कार्यालय से पता चला कि शाखा प्रबंधक दीपक कनौजिया ने फील्ड ऑफिसर, बीरीपुर गांव निवासी कमलेश तिवारी व विनोद कुमार के साथ मिलकर फर्जी फोटो चस्पा कर अमरनाथ के नाम से ऋण स्वीकृत कर पैसा निकाला है।
अमरनाथ ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर जामो पुलिस ने शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर सहित चार लोगों पर धोखाखड़ी का केस दर्ज किया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।