फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   four sub committee constituted to settle reservation

आरक्षण निस्तारण को डीएम ने गठित कीं चार सब कमेटी

Sat, 06 Mar 2021 09:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
four sub committee constituted to settle reservation
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद प्रशासन अब आपत्तियों का निस्तारण कराने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर आपत्तियों के निस्तारण के लिए ब्लॉकवार सब कमेटी का गठन किया गया है। सब कमेटियां दस मार्च तक आने वाली आपत्तियों का निस्तारण करेंगी। 12 मार्च को डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी निस्तारण की अंतिम सूची जारी करेगी।
पंचायत आरक्षण सूची जारी करने के बाद आठ मार्च तक आपत्ति दाखिल करने का समय दिया गया है। डीएम ने आपत्तियों के निस्तारण के लिए ब्लॉकवार चार सब कमेटी गठित कराते हुए दस मार्च को नियमानुसार निस्तारण करने को कहा है।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि अमेठी, जगदीशपुर व तिलोई ब्लॉक में पीडी, डीडीओ, डीसी मनरेगा व एडीओ पंचायत गौरीगंज, भेटुआ, भादर व संग्रामपुर में जिला कृषि अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी डीआईओएस कार्यालय तथा एडीओ पंचायत भेटुआ, मुसाफिरखाना, बाजार शुकुल व सिंहपुर में जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा एडीओ पंचायत सिंहपुर, शाहगढ़, बहादुरपुर व जामो में पीओ डूडा, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बीएसए तथा एडीओ पंचायत बहादुरपुर को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने कहा कि सभी ब्लॉक मुख्यालय से नौ मार्च की सुबह 11 बजे तक सभी आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय आ जाएंगी। सब कमेटी के नामित अफसर दस मार्च को ब्लॉकवार निस्तारण करेंगे। 12 मार्च को डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी में शामिल सीडीओ, एमए जिला पंचायत तथा डीपीआरओ निस्तारण को अंतिम रूप देंगे। इसके बाद 13 व 14 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। 15 मार्च को सूची निदेशालय भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed