फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four primary schools closed due to lack of teachers

शिक्षक के अभाव में बंद पड़े चार प्राथमिक स्कूल

Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Four primary schools closed due to lack of teachers
जामो (अमेठी )। कोविड संक्रमण के बाद एक सितंबर से खुले प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था जिम्मेदारों की मनमानी का भेंट चढ़ रही है। जामो ब्लॉक के चार स्कूलों में शिक्षक नहीं होने से जहां ताला बंद है, वहीं दस स्कूलों में एक शिक्षक के भरोसे नौनिहाल शिक्षित हो रहे हैं। शिक्षकों की कमी से प्रभावित शिक्षण कार्य से लोगों मेें आक्रोश बढ़ रहा है और जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

कायाकल्प योजना से परिषदीय स्कूलों को साैंदर्यीकृत कर निजी स्कूलों की तर्ज पर संचालित करने की कोशिश जामो विकास खंड में फ्लाप साबित हो रही है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगातार शिक्षकों की नियुक्ति के बावजूद कई स्कूल जहां शिक्षक विहीन हैं, वहीं कई स्कूल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी से जामों ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल गोंदीपुर, कटारी, अचलपुर व रामपुर बाजगढ़ में एक सितंबर से स्कूल खुलने व पढ़ाई होने के बावजूद ताला बंद हैं। लालगंज, पूरे ओरी वैश्य, पूरे गनेशदेई, हरदों, डिहवा, पूरे सुविधान, पूरे मंगल, शिवपुर, पूरे अल्प सिंह व पूरे ठकुराईन के प्राथमिक स्कूल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जहां शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं लोगों में आक्रोश में बढ़ रहा है। मामले की जानकारी होने के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग मौन बना हुआ है। शिक्षकों की कमी जहां विभागीय दावों की पोल खोल रही है, वहीं एकल शिक्षक के बीमार होने की दशा में स्कूल बंद होने की संभावना कायम रहती है।
बीईओ सतीश कुमार सिंह ने शिक्षकों की कमी से शैक्षिक व्यवस्था प्रभावित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जानकारी बीएसए को देकर शिक्षकों के तैनाती की मांग की गई है। मामले में बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि अंतरजनपदीय स्थानांतरण से जिले में शिक्षकों की कमी हुई है।
शिक्षक के अभाव में स्कूल बंद होने की जानकारी नहीं है। सभी स्कूलों में शिक्षामित्र व रसोइया तैनात हैं। ऐसे में स्कूल बंद होने का सवाल ही नहीं उठता। बावजूद इसके यदि ऐसा है तो मामले की जानकारी कर स्थानीय स्तर पर नियमानुसार शिक्षकों की व्यवस्था करते हुए स्कूल संचालित कराया जाएगा।
स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक 114 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें 16 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। शिक्षकों की कमी के कारण उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर शमशुलहक, सौना, तेंदुआ, पूरे बोधी, पूरे पाहा व प्राथमिक विद्यालय पूरे फाजिल बंद हो गए हैं।

बीईओ शैलेंद्र शुक्ल ने बताया दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों को संबद्ध कर किसी तरह विद्यालय संचालित कराए जा रहे हैं। जैसे ही शिक्षक मिलेंगे उनकी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed