फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four people injured in jackal attack

Amethi News: सियार के हमले में चार लोग घायल

Sun, 11 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 11 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in jackal attack
बाजारशुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के दो गांवों में शनिवार को सियार के हमले में चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी बाजारशुकुल में चल रहा है। हालांकि, वन विभाग को घटना की सूचना देने के बावजूद सियार को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत गई है और वे गुस्से में हैं।
विज्ञापन



पूरेबना मजरे अब्दुल्ला बाहरपुर निवासी रघुराज ने बताया कि उनका बेटे आयुष (12) शनिवार को खेत में बकरी चराने गया था, तभी सियार ने अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर आयुष का भाई हिमांशु (15) मौके पर पहुंचा और सियार को भगाने की कोशिश की, तभी सियार ने उसे भी घायल कर दिया। दोनों भाइयों को सीएचसी बाजारशुकुल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



किशनी गांव निवासी इसरतजहां ने बताया कि वह अपने साथी मुस्तकीम के साथ बकरी चराने गई थीं, तभी सियार ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों कोसीएचसी लाया गया और उनका उपचार किया गया। इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी थी, लेकिन सियार को पकड़ने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वन क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना ज्योर्तिमय शुक्ला ने बताया कि जानकारी मिली है। वन विभाग की टीम को मौका पर भेजा गया है। जांच के बाद सही स्थित पता चलेगी कि हमला किस जानवर ने किया है। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed