{"_id":"64739d7545da0dba750ed1f8","slug":"four-named-in-the-attack-on-the-jawan-and-case-on-six-unknown-amethi-news-c-13-1-259901-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जवान पर हमले में चार नामजद व छह अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जवान पर हमले में चार नामजद व छह अज्ञात पर केस
Sun, 28 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 28 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामो (अमेठी)। अवकाश में घर आए सैनिक व उसके साथी पर हुए हमले में चार नामजद व छह अज्ञात पर केस दर्ज हुआ है। घायल सैनिक का उपचार सैन्य अस्पताल में चल रहा है तो साथी ट्रामा सेंटर में भर्ती है। दोनों की हालात नाजुक है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
जामो थाने के पूरे आनंद वैश्य गोरियाबाद निवासी शशांक सिंह सेना में जवान के पद श्रीनगर में तैनात है। इन दिनों शशांक अवकाश पर घर आया है। शनिवार को शशांक देर शाम अपने गांव के मित्र विपिन के साथ बाइक चितई चौराहा सामान ले जा रहे थे। रास्ते में फार्म हाउस के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उस पर पिस्टल से फायर कर दिया।
गोली की आवाज सुनकर बचाव की कोशिश में अनियंत्रित होकर दोनों गिर पड़े। तभी हमलावरों ने दोनों पर लोहे की राड व लाठी-डड़ों से हमला बोल दिया। शोर सुन ग्रामीणों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
जवान के पिता संजीत सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाया है। घायल सैनिक का उपचार लखनऊ स्थित सैन्य अस्पताल में तो विपिन का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि सैनिक के पिता की तहरीर पर इबरार, सोहेल खान, नाजिम अली व मेराज खान को नामजद करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रंजिश में मार-पीट होने का मामला प्रकाश में आ रहा है। जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।