फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four minority dominated blocks will be developed with Rs 96 crore

Amethi News: 96 करोड़ से चार अल्प संख्यक बाहुल्य ब्लॉकों का होगा विकास

Fri, 17 Nov 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Four minority dominated blocks will be developed with Rs 96 crore
अमेठी। प्रधानमंत्री जनविकास योजना से 96 करोड़ रुपये से अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर में सुधार लाया जाएगा। इसके लिए जिले के बहादुरपुर, सिंहपुर, जगदीशपुर व बाजार शुकुल ब्लॉक में विकास कार्य होंगे। योजना के तहत समुदाय के लोगों की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में काम चल रहा है।
विज्ञापन

आबादी को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत के साथ सामुदायिक सहभागिता योजना से लाभान्वित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1126 परियोजना के लिए 96 करोड़ 54 लाख रुपये के कार्यों के प्रस्ताव को जिला स्तरीय कमेटी ने मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

मंजूरी के बाद राज्य सरकार और अब केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। जल्द ही धनराशि जारी होने की संभावना है। धनराशि जारी हाेने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, जलनिगम व पावर कारपोरेशन के प्रस्तावित कार्य पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार से योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही शासन से स्तर से कार्यदायी संस्था नामित होगी। जिसके बाद प्रस्तावित कार्य पूरे होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed