Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four members of interdistrict vehicle gang arrested

Amethi News: अंतरजनपदीय वाहन गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Four members of interdistrict vehicle gang arrested
थाने में पकड़े गए चोर
जगदीशपुर (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना पुलिस और स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार की देररात अयोध्या मार्ग स्थित आजाद नगर के पास स्कार्पियो सहित तीन वाहनों पर सवार चार अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोरी करने वालों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी किए गए वाहन, वाहनों के पुर्जे आदि बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

भाले सुल्तान शहीद स्मारक प्रभारी दयाशंकर मिश्र और प्रभारी स्वाट टीम अनूप कुमार सिंह के मुताबिक वाहन चोर गिरोह चार पहिया वाहनों से जगदीशपुर आने की सूचना मिली। बृहस्पतिवार को आमघाट पुल के पास नाकेबंदी की गई। आजाद नगर कट के पास पुलिस को देखकर एक स्कार्पियो, बोलोरो व पिकअप वाहन मुड़कर भागने लगी तो टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

तीनों को वाहनों को पकड़ कर पुलिस ने उनमें सवार लोगों को हिरासत में ले लिया। स्कार्पियो सवार की पहचान जौनपुर जिले के सरपतहा थाने के भेला गांव निवासी रिंकू उर्फ ओम प्रकाश, सुल्तानपुर जिले के करौदीकलां थाने के मगरसन गांव निवासी धीरज लोना के रूप हुई। बोलेरो चालक की पहचान आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाने के अमगिलिया गांव निवासी सिराज उर्फ शाहनवाज व पिकअप चालक वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाने के कछवां रोड़ पूरे गांव निवासी शिव कुमार सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप में एक अन्य बोलेरो कटा हुआ इंजन, लोहे के स्टेरिंग, 02 सीट, 01 डीजल की टंकी, 04 स्टेपनी, 01 गैस वेल्डिंग टंकी, 01 गैस कटर मय पाइप, 01 जनरेटर व सामान चढ़ाने-उतारने के लोहे का 02 चैनल बरामद हए। पकड़े गए लोग वाहन से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि बरामद सभी वाहन व उसके पुर्जे चोरी के हैं।

बरामद स्कार्पियो के चालक ओमप्रकाश ने अपनी मां के नाम पर पंजीकृत होने की बात कह बताया कि इसमें चोरी से दूसरी गाड़ी का इंजन लगा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि पकडे गए ओम प्रकाश पर अलग-अलग जिले में 22 केस दर्ज हैं। धीरज पर तीन व सिराज पर सात केस दर्ज हैं। शिव कुमार पर एक केस दर्ज है। बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed