फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Flowers showered on Charan Paduka Yatra, echo of Jai Shri Ram everywhere

Amethi News: चरण पादुका यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा, हर ओर जय श्रीराम की गूंज

Fri, 19 Jan 2024 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered on Charan Paduka Yatra, echo of Jai Shri Ram everywhere
चरण पादुका यात्रा पर फूल बरसाते लोग
भादर (अमेठी)। मेरी झोपड़ी के भाग, आज खुल जाएंगे, राम आएंगे... गीतों के बीच बृहस्पतिवार को हर तरफ जय श्रीराम की गूंज रही। बृहस्पतिवार को चित्रकूट से अयोध्या जा रही श्रीराम की चरण पादुका का हर किसी ने स्वागत किया। कोई पुष्प वर्षा कर रहा था तो कोई जयश्रीराम का नारा लगा रहा था। आरएसएस के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, विहिप के जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु उपाध्याय ,शरद प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, पवन ओझा, ज्ञान प्रकाश मिश्र आदि ने चित्रकूट से अयोध्या जा रही श्रीराम चरण पादुका के अमेठी के छीड़ा सीमा पर स्वागत किया। यहां पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाया गया था। छीड़ा में रिंकू तिवारी व केदारनाथ वर्मा की अगुवाई में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

त्रिसुंडी में कुलदीप तिवारी, शिवपूजन मिश्रा, आशू सिंह,प्रमोद सिंह,रिंकू सिंह के नेतृत्व में सुंदर कांड का पाठ व राहगीरों को प्रसाद वितरित करने के बाद चरण पादुका का स्वागत किया गया। भरतगंज में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी श्री 1008 सरयू दास जी महराज ने स्वागत किया। रामगंज सोनारी मोड़ पर संजय तिवारी, नन्हके तिवारी, चिरंजीव जायसवाल, हिमांशु मिश्रा की अगुवाई में स्वागत किया गया। रामगंज में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ,रामगंज के अध्यक्ष दीपक अग्रहरि, उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ,रविदास जायसवाल, राम सेवक विश्वकर्मा की अगुवाई में लोगों ने स्वागत किया। हर कोई जय श्रीराम का नारा लगा रहा था। छतों से महिलाएं फूलों की बारिश कर रही थी।
विज्ञापन

दुर्गापुर चौराहे पर अरुण बरनवाल, हनुमत बरनवाल,पवन यादव,अनिल कसौंधन के नेतृत्व में व्यापारियों ने स्वागत किया। रामगंज दुर्गापुर में घरों के छत से महिलाओं ने पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
किए गए थे सुरक्षा के प्रबंध
चरण पादुका यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे। सीओ लल्लन सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल लगाया गया था। चिकित्सकों की टीम को भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed