{"_id":"62d8587a568f6c6bdf4d8568","slug":"five-school-closed-in-officers-inspection-amethi-news-lko640403888","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसर पहुंचे स्कूल तो लटकता मिला ताला, स्टाफ का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसर पहुंचे स्कूल तो लटकता मिला ताला, स्टाफ का वेतन रुका
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था प्रभावी करने की कोशिश सरकार कर रही है तो शिक्षक पूरी कवायद को मनोयोग से फ्लॉप करने में जुटे हैं। दो दिन में हुए निरीक्षण में बड़े पैमाने में शिक्षकों की मनमानी प्रकाश में आई है। दो दिन में जहां 28 शिक्षक अनुपस्थित मिले, वहीं पांच स्कूलों में अफसरों को ताला बंद मिला। रिपोर्ट बुधवार को बीएसए कार्यालय को मिली तो महकमे में हड़कंप मच गया। स्कूल बंद होने की जानकारी के बाद बीएसए ने कार्यरत समस्त स्टॉफ का वेतन आहरण अग्रिम आदेशों तक बाधित किया है।
निरीक्षण के दौरान 18 जुलाई को बीईओ भादर शिवकुमार यादव को प्राथमिक स्कूल खैरौना, डीसी एमडीएम अरुण कुमार त्रिपाठी को 19 जुलाई को यूपीएस रामशाहपुर व पीएस टिकरी, बीईओ जगदीशपुर सतीश सिंह को कंपोजिट स्कूल दारानगर तथा बीईओ बहादुरपुर राकेश कुमार सचान को पीएस अंचली में ताला बंद मिला। प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण आख्या अपलोड करने के बाद मंगलवार देर शाम रिपोर्ट बीएसए कार्यालय में जमा की गई।
रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बंद मिले पांचों स्कूलों में कार्यरत समस्य स्टॉफ का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करते हुए जवाब देने को कहा है। बीएसए ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मालूम रहे कि बेसिक शिक्षा विभाग जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट स्कूलों का संचालन करता है। शैक्षिक सत्र 2021-22 में विभिन्न कक्षाओं में पंजीकृत 1,55,142 बच्चों को परीक्षा के बाद प्रमोट तो 43,997 बच्चों का नवीन प्रवेश हुआ है। मौजूदा समय में जिले के परिषदीय विद्यालयों में 2,03,750 नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
कायाकल्प योजना से स्कूलों को सुविधा से लैस करने के साथ ही शिक्षकों की मनमानी रोकने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। बीते दिन सोमवार को 77 व मंगलवार को 104 स्कूलों की जांच गठित अफसरों की टीम ने की। निरीक्षण के दौरान दोनों दिन जहां 14-14 शिक्षक अनुपस्थित मिले, वहीं कई अन्य कमियां भी प्रकाश में आईं।