फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five people filed nomination including BSP candidate

Amethi News: बसपा प्रत्याशी सहित पांच ने किया नामांकन

Thu, 02 May 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 02 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Five people filed nomination including BSP candidate
नामांकन पत्र देते बसपा उम्मीदवार
अमेठी सिटी। अमेठी संसदीय सीट के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नन्हे सिंह चौहान सहित पांच दावेदारों ने नामांकन किया। अब तक 12 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। जबकि, पांच और ने नामांकन पत्र लिया है। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को संयोगवादी पार्टी के शैलेंद्र कुमार, बहुजन समाज पार्टी के नन्हे सिंह, समझदार पार्टी के संतराम, जनशक्ति समता पार्टी के दिनेश चंद्र मौर्य व निर्दलीय अजय कुमार ने नामांकन किया। सभी प्रत्याशियों ने एक-एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। वैसे अब तक कुल 12 प्रत्याशियों ने 14 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

अब तक 37 उम्म्मीदवारों ने 71 से नामांकन पत्र लिए
भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी ने दो सेट, निर्दलीय रचना वशिष्ट ने चार सेट, भारतीय नीतिवादी पार्टी के डॉ. मोहम्मद अंसार ने दो, निर्दलीय प्रभात पांडेय ने दो व राम बरन ने दो सेट नामांकन पत्र लिया। अब तक 37 उम्मीदवारों ने 71 सेट में नामांकन पत्र लिया है।
विज्ञापन


71 लाख की संपत्ति के मालिक हैं बसपा के नन्हे सिंह
अमेठी। अमेठी संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी सुल्तानपुर जिले के अर्जुनपुर निवासी नन्हे सिंह चौहान 71 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक है। यह खुलासा नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामे से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलफनामे के मुताबिक, वह आयकर दाता है। 50 हजार रुपये की नकदी के अतिरिक्त बैंक खाते में 19 हजार 605 रुपये 31 पैसे जमा है। दो लाख रुपये की एलआईसी की बीमा पालिसी है। 27 हजार 193 रुपये अग्रिम ऋण हैं। इसके अतिरिक्त साढ़े दस लाख रुपये की कार व डेढ़ लाख रुपये की बुलेट के मालिक है। एक लाख 40 हजार रुपये का 20 ग्राम सोना है। इसके अलावा 55 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी सुनीता सिंह के पास महज दो लाख 80 हजार रुपये की चल संपत्ति है। स्वयं पेंट की दुकान का कारोबार करने वाले नन्हें सिंह चौहान सुल्तानपुर के राणा प्रताप पीजी कॉलेज से स्नातक पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed