फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five more candidates filed nominations

Amethi News: पांच और प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 01 May 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Five more candidates filed nominations
नामांकन करातीं उम्मीदवार।
अमेठी। अमेठी संसदीय सीट के लिए मंगलवार को पांच और प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसके साथ ही अब तक नामांकन करने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इसके अतिरिक्त बसपा प्रत्याशी सहित 12 लोगों ने पर्चा लिया है।मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत के समक्ष सुबह 11.12 बजे किसान मजदूर बेरोजगार संघ पार्टी के गोपाल स्वरूप गांधी ने एक सेट में नामांकन किया। इसके बाद जन प्रगति पार्टी के सुनील कुमार तिवारी ने एक सेट, निर्दलीय प्रदीप ने एक सेट, बहुजन मुक्ति पार्टी की चंद्रावती ने एक सेट व मौलिक अधिकार पार्टी के भगवानदीन पासी ने एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा बसपा प्रत्याशी नन्हे सिंह चौहान के अतिरिक्त जयहिंद नेशनल पार्टी के विनीत श्रीवास्तव, अलहिंद पार्टी के श्रीपति सहाय नागर, निर्दलीय राजेश कुमार मिश्र, सुनील कुमार, जय सिंह, जगदंबा प्रसाद, उदय राज यादव, तनवीर अहमद, राजेश बहादुर सिंह, पुत्तीलाल, राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक फ्रंट के डॉ. प्रदीप कुमार शुक्ल ने पर्चा लिया। नामांकन स्थल पर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed