फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   five house collapse

बरसात से आई सीलन, पांच कच्चें मकान धराशाई

Thu, 27 Aug 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
five house collapse
भेटुआ (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक के पूरे कोदई मजरे टिकरी गांव में बरसात से आई सीलन के बाद कच्चे मकान गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। मंगलवार रात से बुधवार रात के बीच गांव के पांच मकान गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि मकान के मलबे से कोई जन व पशु हानि नहीं होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मकान गिरने की सूचना पर गांव पहुंचे राजस्व कर्मियों ने पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर निवास की व्यवस्था कराते हुए क्षति का आंकलन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अगस्त में हुई तेज बरसात के बाद आई सीलन से अब कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जिले में शुरू हो गया है। भेटुआ ब्लॉक के पूरे कोदई मजरे टिकरी गांव में बरसात के बाद आई सीलन से गंगेश कुमार, जगन्नाथ, शिव कुमार, दयानंद व कर्मराम का मकान अचानक रात में गिर गया। मलबा गिरने के आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आननफानन में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए हालांकि गर्मी के कारण घर के बाहर परिवार के सदस्यों के सोने की वजह से जनहानि बच गई। मलबे में सभी परिवार की गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया। एक साथ पांच मकान गिरने की सूचना पर बृहस्पतिवार को गांव पहुंची राजस्व टीम ने पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर निवास के साथ उनके भोजन आदि का प्रबंध कराते हुए क्षति का आकलन किया। एसडीएम योगेंद्र सिंह ने मकान गिरने की पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्व टीम क्षति का आंकलन कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ितों को सरकार की ओर अनुमन्य निर्धारित सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed