फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fish trader murdered over love affair, accused arrested

Amethi News: प्रेम प्रसंग में मछली व्यापारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fish trader murdered over love affair, accused arrested
इन्हौंना के मियां का पुरवा गांव जावेद के गमगीन परिजन। स्त्रोत : परिजन
सिंहपुर। इन्हौंना के मियां का पुरवा गांव निवासी मछली व्यापारी जावेद उर्फ राजू को बृहस्पतिवार रात प्रेम प्रसंग के मामले में जमकर पीटा गया। शुक्रवार सुबह वह रहमान पीर मजार के पास मरणासन्न हालात में पड़ा मिला। निजी अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



सफीर ने बताया कि उनका बेटा जावेद उर्फ राजू बृहस्पतिवार शाम दुकान बंद कर बाइक से दोस्त सुहैल के साथ चौराहे पर गया था। देर रात करीब 10 बजे सुहैल बाइक लेकर घर आ गया और बताया कि राजू ने कुछ देर में आने की बात कही है। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुटे। खोजते हुए जब वह दक्षिण मोहल्ला पहुंचे तो रहमान पीर मजार के पास जावेद घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



सफीर के अनुसार, मरने से पहले बेटे ने बताया कि दक्षिण मोहल्ला निवासी नंदलाल ने उसे लाठी-डंडों से पीटा है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी नंदलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा दिखता है। आशंका है कि इसी विवाद में जावेद की पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों ने नहीं थम रहे आंसू
जावेद उर्फ राजू अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद से पिता सफीर का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे का सहारा चला गया। मां जाहिदुन निशा के आंसू भी बेटे के गम में थमने का नाम नहीं ले रहे। बदहवास पत्नी सगीरून निशा रोते-रोते गश खा कर बेहोश हो जा रही है। तीनों बेटियां नाजनी, कामिनी, शिफा और तीनों बेटे मो. नावेद, असीर, फेज व जैद यह समझ नहीं पा रहे कि उनके पिता जावेद अब इस दुनिया में नहीं रहे। घटना के बाद से परिवार के साथ ही पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed