Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Firing between two parties due to enmity, bricks and stones pelted, 10 arrested

Amethi News: रंजिश में दो पक्षों में फायरिंग, चले ईंट-पत्थर, 10 गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 15 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Firing between two parties due to enmity, bricks and stones pelted, 10 arrested
अमेठी। रंजिश को लेकर मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव पश्चिम दुआरा में सोमवार को विवाद हो गया। इसी बीच गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों पक्षों की ओर से 10 लोगों को असलहों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

मुंशीगंज थाना के गांव पश्चिम दुआरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी संतोष सिंह को 17 अक्तूबर 2021 की शाम बाइक से घर आते समय मालवाहक वाहन से कुचलकर हत्या का मामला आया था। इसके बाद उनके परिवार और आरोपी बनाए गए लोगों से रंजिश चली आ रही है। सोमवार को रंजिश खुलकर आमने-सामने आ गई। दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ, इसके बाद गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच ईंट पत्थर चले। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पथराव में कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गया। सेवानिवृत्त मृतक फौजी संतोष सिंह के पक्ष के सूरज सिंह, बलवन्त सिंह व सुशील सिंह ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि 13 नवंबर को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अपने खेत से धान की कटाई करवाकर लौट रहे थे। तभी गांव के विजय प्रताप सिंह उर्फ गल्लन सहित अन्य कोयलरी प्लांट पर पहले से घात लगाए बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वह घर की ओर मुड़े, उन लोगों ने असलहा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिए। किसी तरह जान बचाकर तीनों गांव के पास पहुंचे तो उन पर फायरिंग की गई। आरोप है कि जानलेवा हमले को लेकर की गई फायरिंग में वहां खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं, दूसरे पक्ष के उदय प्रताप सिंह का आरोप है कि उनके भाई अभय प्रताप सिंह सोमवार को दुकान पर बैठे थे। धान की फसल कटवाकर जा रहे गांव निवासी सूरज सिंह आदि ने उनके भाई को गाली दी, विरोध करने पर उक्त लोग गांव की ओर चले गए। आरोप है कि गांव पहुंचने पर चाचा गया बक्श सिंह के घर के पास ईंट पत्थर फेंकने के साथ फायरिंग की। ईंट लगने से चाचा गया बक्श सिंह और वह घायल हो गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने वहां खड़ी अवधेश पांडेय की कार को भी तोड़ दिया है।
दोनों पक्षों ने अपनी तहरीर में सीसी फुटेज से जांच कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अखंड देव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से फायरिंग हुई है। ईंट पत्थर भी चले हैं। केस दर्ज कर लिया गया है।



दस आरोपी गिरफ्तार
एसओ अखंड देव मिश्र ने बताया कि एक पक्ष के सूरज सिंह, बलवंत सिंह, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक सिंह व अथर्व विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें लाइसेंसी रिवाल्वर तथा एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के उदय प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह, गुरुवचन सिंह उर्फ तूफान, अनुराग सिंह व प्राइवेट गनर ओम बाबू त्रिवेदी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें लाइसेंसी राइफल व तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed