{"_id":"6632b752f2459ec4bf038ce4","slug":"fire-in-readymade-clothes-shop-due-to-short-circuit-amethi-news-c-96-1-ame1002-117865-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शाॅर्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शाॅर्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़े की दुकान में लगी आग
Thu, 02 May 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 02 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग
अमेठी सिटी। शाॅर्ट सर्किट से मंगलवार की देररात गौरीगंज के सैंठा तिराहे के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को जानकारी दी। पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
गौरीगंज के सैंठा तिराहे पर पलिया वार्ड निवासी उदयराज की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी होने से वह सामान लाने दिल्ली गए थे। मंगलवार देररात शाॅर्ट सर्किट से उदयराज की दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आस-पास के लोगों ने जानकारी दुकान मालिक को दी। लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी।
अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग का कारण शॉट सर्किट है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि घटना में करीब लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
टल गया बड़ा हादसा
- सैंठा तिराहे पर जिस दुकान में आग लगी, उसके अगल बगल रेडीमेड कपड़े सहित कई अन्य दुकानें हैं। यह तो कहिए रात करीब साढ़े 11 बजे का वक्त था, जब लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। बिजली की आवाजाही के कारण लोग बाहर थे।आग की घटना सिर्फ एक दुकान तक ही सिमट कर रह गई। अन्य दुकानों में आग नहीं फैल पाई। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
नहीं मिली तहरीर
गौरीगंज कोतवाली के एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि आग की सूचना पर फोर्स मौके पर गई थी। आग पर काबू होने के बाद टीम वापस आई। अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिव दरश प्रसाद ने बताया कि आग की सूचना पर कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और काबू पाया गया है। पीड़ित ने अब तक कोई शिकायत नहीं की है।