{"_id":"690cf32f272b94a0d101cc99","slug":"fire-broke-out-in-the-house-cash-and-goods-burnt-amethi-news-c-96-1-ame1002-151748-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मकान में लगी आग, नकदी व सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मकान में लगी आग, नकदी व सामान जला
Fri, 07 Nov 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के तारापुर गांव में आग बुझाने के बाद बिखरा पड़े सामान को सहेजने में जुटे परिजन। स्त्
संग्रामपुर। तारापुर गांव निवासी कुंवर अनंत सिंह के मकान में बृहस्पतिवार सुबह अचानक आग लगने से नकदी, आभूषण और घर का सारा सामान जल गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कुंवर अनंत सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे कच्चे मकान के कमरे से धुआं उठता देख पड़ोसी अशोक कुमार सिंह ने शोर मचाया। उस समय घर में कोई नहीं था। उनकी मां पास के गांव में आयोजित दुखदुरिया कार्यक्रम में गई थीं और वे कालिकन धाम दर्शन के लिए गए थे। ग्रामीणों ने पानी टंकी की सप्लाई से कुछ देर बाद आग पर नियंत्रण पा लिया।
अनंत सिंह ने बताया कि कमरे में रखे 45 हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, रजाई-गद्दे, राशन सहित सारा सामान जल गया। ग्राम प्रधान प्रेमनाथ कनौजिया ने बताया कि नुकसान का आकलन कराने के लिए घटना की जानकारी लेखपाल को दी गई है। एफएसओ शिव दरस ने बताया कि सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड रवाना की गई थी, लेकिन ग्रामीणों के आग बुझा लेने की सूचना मिलने पर वाहन लौटा दिया गया। लेखपाल प्रशांत सिंह ने बताया कि जांच कर नुकसान की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे।