{"_id":"6480cd66d9b6bfe4e509a664","slug":"financial-and-administrative-rights-of-katari-village-head-seized-amethi-news-c-96-1-ame1002-156-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कटारी ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कटारी ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज
Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
- डीएम के आदेश पर तीन सदस्यीय समिति गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। ग्राम पंचायत में विकास के लिए आए धन का अनियमित भुगतान व अन्य आरोप में कटारी ग्राम प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया गया है। डीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत के निर्वाचित तीन सदस्यों की टीम गठित कर दिया गया है। जिससे ग्राम पंचायत का विकास कार्य प्रभावित न हो। जामो ब्लाॅक की ग्राम पंचायत कटारी की ग्राम प्रधान श्रीमती दयावती पर पंचायत सहायक का मानदेय नहीं देने व हैंडपंप की रिबोर व मरम्मत का अभिलेख न देने एवं मध्यांह भोजन योजना के संचालन में सहयोग नहीं करने के अलावा सरकारी धन का अनियमित भुगतान करने का आरोप है। प्रधान ने पंचायत कार्यालय का संचालन भी शुरु नहीं कराया है। डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने ग्राम प्रधान का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया है। ग्राम पंचायत में विकास कार्य चालू रखने के लिए ग्राम सभा के निर्वाचित तीन सदस्यों की समिति करने का आदेश दिया है। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि प्रधान का अधिकार सीज कर समिति का गठन करा दिया गया है। प्रधान प्रतिनिधि राहुल का कहना है कि सारे आरोप निराधार है। बड़े अफसरों के दबाव में यह कार्रवाई की गई है।