फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Final match will be held between Toofan and Rasulabad team

Amethi News: तूफान व रसूलाबाद टीम के बीच होगा फाइनल मैच

Fri, 27 Dec 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 27 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Final match will be held between Toofan and Rasulabad team
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के नेवादा गांव स्थित महात्मा बलदेवदास इंटर कॉलेज में आयोजित छह दिवसीय स्व. विजय सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन एक क्वार्टर तथा एक सेमीफाइनल मैच खेला गया।
विज्ञापन




क्रिकेट प्रतियोगिता में क्वार्टर मैच तूफान और भैदपुर की टीम के बीच खेला गया। तूफान की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। तूफान की टीम ने निर्धारित ओवरों में 139 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में उतरी भैदपुर की टीम नौवें ओवर में 94 रन पर ही आलआउट हो गई। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच तूफान व मठिया टीम के बीच खेला गया। मठिया की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन



तूफान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 150 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी मठिया की टीम 134 रन पर सिमट गई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को तूफान व रसूलाबाद के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रवि शंकर सिंह, संतराज सिंह, सौरभ सिंह व कमेंटेटर की भूमिका दीपक उपाध्याय ने और स्कोरर की भूमिका विजय राज सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed