फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fighting between two parties over land dispute, condition of three critical

Amethi News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में मार-पीट, तीन की हालत नाजुक

Fri, 09 Feb 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 09 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties over land dispute, condition of three critical
अमेठी सिटी। जमीन के विवाद में भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के वारिशगंज गांव में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए हैं। जिसमें तीन की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। वारिशगंज कस्बे में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद में सुल्तान अहमद और बिलाल पक्ष के बीच कहासुनी हुई। दोनों पक्षों लाठी-डंडे चलने लगे। आसपास के लोग बीच-बचाव कराते, तब तक दोनों पक्ष के चार-चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुल्तान अहमद पक्ष के तीन लोगों की हालात नाजुक देखकर डाॅक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि बिलाल पक्ष के लोगों को अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आठ लोग घायल है। सुल्तान पक्ष के तीन लोगों के सिर में चोट होने के कारण रेफर किया गया है। जांच के बाद प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed