{"_id":"67be17a83480e4d75502213c","slug":"fauji-handa-kathauras-team-became-champion-amethi-news-c-96-1-ame1009-135531-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: फौजी हांडा कठौरा की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: फौजी हांडा कठौरा की टीम बनी चैंपियन
Wed, 26 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमरौली (अमेठी)। कठौरा के नुरुल इस्लाम क्लब महुआ बोझ मैदान में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में फौजी हांडा कठौरा की टीम ने बाजी मारी। सोमवार देर रात हुए फाइनल मुकाबले में फौजी हांडा कठौरा ने फरीदगढ़ टीम को नौ विकेट से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी कर फरीदगढ़ टीम ने छह ओवर में 16 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फौजी हांडा कठौरा की टीम ने तीसरे ओवर में ही एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी फैजान को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। मैच की समाप्ति पर मुख्य अतिथि मोहम्मद सईद, शादाब मास्टर, मंसूर खान, हाफिज सोहराब, जावेद अहमद ने विजेता व उपविजेता टीमों ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
आयोजक आमिर फौजी ने कहा कि सोमवार देर रात तक चली चार दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में फरीदगढ़ ने टिकरहुवां बाराबंकी को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में फौजी हांडा कठौरा ने मुजीमाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जहां, उसका मुकाबला फरीदगढ़ टीम से हुआ। इस दौरान अकमल, उबैद, शादाब आदि मौजूद रहे। (संवाद)