{"_id":"67cc971c011affdbe20f0d8d","slug":"father-shot-his-son-with-a-licensed-weapon-amethi-news-c-96-1-ame1008-136201-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पिता ने लाइसेंसी असलहे से बेटे को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पिता ने लाइसेंसी असलहे से बेटे को मारी गोली
Sun, 09 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के भीमी गांव में शुक्रवार रात पिता ने अपने बेटे को लाइसेंसी असलहे से गोली मार दी। घायल बेटे को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के भीमी गांव निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह (37) शुक्रवार रात कहीं से घर लौट रहे थे। इस दौरान पिता सर्वेंद्र कुमार सिंह वहां पहुंच गए। दोनों में पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हुई। ग्रामीणों के अनुसार विवाद बढ़ा तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। पिता सर्वेंद्र कुमार सिंह ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी बंदूक से धर्मेंद्र पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली धर्मेंद्र के दाएं पैर में लगी। घटना के बाद परिजन घायल धर्मेंद्र को सीएचसी भेटुआ ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली अमेठी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शनिवार सुबह धर्मेंद्र की हालत में सुधार होने के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर से चिकित्सकों ने डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने बेटे विशाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पारिवारिक विवाद को लेकर बेटे को गोली मारी है। आरोपी को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बेटे की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
भीमी निवासी विशाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात पिता सर्वेंद्र कुमार सिंह शराब ठेका भीमी पर शराब पीकर ठेके के बगल में अपनी लाइसेंसी बंदूक लिए खड़े थे। इसी बीच भाई धर्मेंद्र वहां पहुंच गए। दो दिन पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। शराब के नशे में दोनों उलझने लगे, जिसके बाद पिता ने बंदूक से फायर कर दिया। इससे धर्मेंद्र घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
आए दिन होता था विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन शराब के नशे में किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। सर्वेंद्र कुमार सिंह बंदूक रखने के शौकीन हैं। वह अक्सर वह बंदूक लेकर चलते थे।