{"_id":"68a62aa015271a11c9078188","slug":"farmers-will-be-able-to-make-online-payments-to-committees-amethi-news-c-96-1-ame1008-146855-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: समितियों पर किसान कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: समितियों पर किसान कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान
Thu, 21 Aug 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। किसान आने वाले दिनों में साधन सहकारी समितियों पर डिजिटल तरीके से भुगतान कर सकेंगे। डिजिटलीकरण को लेकर विभाग की ओर से कवायद तेज कर दी गई है।
जिले में करीब 4.50 लाख किसान हैं। किसानों को आसानी से उर्वरक उपलब्ध हो, इसके लिए 76 साधन सहकारी समितियां सक्रिय हैं। इसके अलावा 31 इफकाे के सेंटर व एग्रीजंक्शन हैं। साधन सहकारी समितियों को हाईटेक बनाने के लिए सहकारिता विभाग की ओर से डिजिटलीकरण किया जाएगा। संबंधित समिति का क्यूआर कोड होगा, जिसपर किसान खरीदे गए उर्वरक का ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।
रबी व खरीफ सीजन में किसानों को खाद की सबसे अधिक जरूरत होती है। अब तक किसान खाद के मूल्य का भुगतान नकद करते हैं। साधन सहकारी समितियां डिजिटल नहीं होने से किसानों को समस्या आती है। आज के समय में हर वर्ग अब डिजिटल तरीके से लेन-देन करने लगा है। अब डिजिटलीकरण की दिशा में विभाग तेजी से आगे बढ़ रहा है। सभी साधन सहकारी समितियों को क्यूआर कोड से लैस किया जाएगा। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।