फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers should do organic farming: State Minister

जैविक खेती करें किसान : राज्यमंत्री

Mon, 09 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers should do organic farming: State Minister
अमेठी सिटी। किसान प्रदेश व देश को समृद्ध बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों के लिए संचालित योजनाएं किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने में सहयोग कर रही हैं। ये बातें रविवार को तिलोई की ग्राम पंचायत अगवना में विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित खरीफ जिला स्तरीय तिलहन मेला को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहीं।
विज्ञापन




राज्यमंत्री ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती स्वास्थ्य और पर्यावरण तथा मिट्टी के लिए सबसे बेहतर है। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार ने बीज, खाद की उपलब्धता और उपयोग के बारे में जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह ने किसानों को गो आधारित प्राकृतिक खेती एवं व्यावसायिक खेती के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन



साथ ही किसानों की समस्याओं का निस्तारण किया। इस दौरान सीएमओ अंशुमान सिंह, एसडीएम अमित सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी हरिओम मिश्र, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे। इसके साथ ही जिले की ब्लॉक तिलोई की ग्राम पंचायत चिंगही, कोटवा, ब्लॉक सिंहपुर की ग्राम पंचायत फूला, कुकहा रामपुर और ब्लॉक बाजार शुकुल की ग्राम पंचायत सित्थन, आशीषपुर में भी विकसित कृषि संकल्प कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed