फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers protested against increase in sugarcane price

Amethi News: गन्ना मूल्य बढ़ाने को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 Nov 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 19 Nov 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested against increase in sugarcane price
अमेठी सिटी। गन्ना मूल्य वृद्धि, डीएपी खाद वितरण को लेकर किसान सोमवार को कलेक्ट्रेट में उग्र दिखाई दिए। किसानों ने सभा कर प्रदर्शन किया। विभिन्न मुद्दों पर आधारित मांगें पूरी करने के लिए किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की ओर से प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष हरीश उर्फ चुन्नू सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गन्ना पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना मूल्य में वृद्धि कर 450 रुपये प्रति क्विंटल राज्य परामर्शी मूल्य अविलंब तय किया जाए। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों की आय का आकलन करना मुश्किल है। गन्ने का वर्तमान मूल्य चीनी के बजाय सह उत्पादों के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन



आज गन्ने से एथनॉल, चीनी, शराब, बिजली, गैस आदि का उत्पादन किया जा रहा है। गन्ने से सबसे अधिक कमाई वाले उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए मूल्य कई पड़ोसी राज्यों से कम है। खेती में उत्पादन लागत अधिक होने से किसानों को वर्तमान गन्ना मूल्य से घाटा हो रहा है। जबकि सरकार की ओर से इस वर्ष गन्ना मूल्य निर्धारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाद के मुद्दे पर कहा कि किसानों को हर साल रबी बोआई के लिए डीएपी की जरूरत होती है, इसके बाद भी प्रशासन पहले से तैयारी नहीं रखता है, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ता है। उन्होंने खेतों में घूम रहे पशुओं का भी मुद्दा उठाया। वहीं, किसानों के साथ की जा रही अराजकता पर जिला प्रशासन को घेरा। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मंगरूराम, अजय मिश्र, विलसन बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed