फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   farmers informed about the modern agriculture techniques

किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

Thu, 21 Jan 2021 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
farmers informed about the modern agriculture techniques
भेटुआ/बाजार शुकुल (अमेठी)। किसानों की आय बढ़ाने को प्रदेश सरकार की ओर से कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। गुरुवार को जिले के पांच विकास खंडों में कृषि मेला आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बाजार शुकुल में कृषि वैज्ञानिक डॉ. रेनू सिंह ने किसानों को प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आय बढ़ाने के उपाय बताकर उनको जागरूक किया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक ने कहा कि कृषि ऐसा क्षेत्र है जो निरंतर चलता रहता है।
इसमें दिन प्रतिदिन नई-नई तकनीकी की जानकारी मिलने से उपज को बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर मेले में कृषि व सहवर्गी सेक्टर की वृहद प्रदर्शनी लगाई गई। मेले में पंचायतीराज विभाग, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण जलापूर्ति तथा लघु सिंचाई विभाग के साथ करीब 20 विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेटुआ बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि किसान मेले से आमजन तक जहां सरकार की विभिन्न योजनाएं पहुंच सकेंगी वहीं विभिन्न तकनीकों से वह लाभान्वित होंगे। भेटुआ में वन दरोगा उदयराज ने प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को सागौन, शीशम, नीम, अमरूद, उन्नत किस्म के आम के पौधरोपण व उनकी देखरेख की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed