फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers gathered in the fields after the rain, smile prevailed

Amethi News: बारिश के बाद खेतों में जुटे किसान, छाई मुस्कान

Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers gathered in the fields after the rain, smile prevailed
अमेठी। बारिश से उमस व गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल गई है। रविवार सुबह से जिले के कई स्थानों में शुरू हुई बारिश शाम तक होती रही। इससे जहां फसलों को संजीवनी मिली है तो वहीं उमस से राहत मिलने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। अन्नदाता खेती किसानी के काम में जुट गए हैं। गौरीगंज क्षेत्र में रविवार सुबह से धूप छांव का खेल शुरू हुआ। दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। जिले के अन्य स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। धान के लिए संजीवनी साबित होगी बारिश
विज्ञापन

राजाफत्तेपुर(अमेठी)। शनिवार शाम से मौसम में बदलाव के चलते रविवार को क्षेत्र में कई जगहों पर तेज बारिश हुई। यह बारिश धान की फसल के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। क्षेत्र के गोधना, गंगा नगर , रुकुनपुर, फत्तेपुर , जुगराजपुर, रामपुर , रस्तामऊ, फूला , कटोरवा , हसनपुर छीतापुर समेत कई गांवों में तेज बारिश हुई। किसान चंद्रमणि तिवारी, टिहुरी, बजरंग लाल, कुलदीप सिंह, राम लाल ,जितेंद्र कुमार आदि ने बारिश के बाद खुशी जाहिर करते हुए बताया कि बारिश धान की फसल के लिए बहुत ही फायदेमंद है। जगदशपुर, भादर, जायस सहित कई स्थानों पर बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं 8.2 मिली बारिश हुई। उन्होंने बताया कि हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed