{"_id":"69026a8b6cea67cded0c93f0","slug":"farmers-accused-the-kotwali-in-charge-of-filing-a-false-case-amethi-news-c-96-1-ame1002-151194-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: किसानों ने कोतवाली प्रभारी पर लगाया झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: किसानों ने कोतवाली प्रभारी पर लगाया झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप
विज्ञापन
अमेठी। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के जिलाध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में बुधवार को किसानों ने सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि अमेठी कोतवाली प्रभारी ने संगठन के पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है।
किसानों ने बताया कि गंगौली गांव में एक पक्ष की मिलीभगत से संगठन के 10 सदस्यों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। उनकी बात सुनी तक नहीं गई। उन्होंने कहा कि दर्ज मुकदमे में शामिल 10 लोगों में से चार विदेश में हैं। एक अस्पताल में भर्ती है और कुछ लोग शहर से बाहर हैं, फिर भी सभी के नाम एफआईआर में शामिल कर दिए गए। किसानों का कहना है कि कोतवाली प्रभारी ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। यूनियन ने मांग की कि दो दिन के भीतर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
किसानों ने चेतावनी दी कि समय पर कार्रवाई न होने पर संगठन कोतवाली गेट पर धरना देने को विवश होगा। यह भी आरोप लगाया कि एक ही प्रकरण में कोतवाली प्रभारी ने एक पक्ष पर कठोर कार्रवाई की, जबकि दूसरे पक्ष पर केवल जांच का हवाला देकर मामला टाल दिया गया। सीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि किसानों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। कोतवाली प्रभारी से जानकारी मांगी गई है। मौके पर रामजस, प्रेम शंकर सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।