{"_id":"69065cdcef16c8e8050de56c","slug":"family-members-stopped-the-funeral-of-the-young-man-amethi-news-c-96-1-ame1002-151437-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: परिजनों ने रोका युवक का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: परिजनों ने रोका युवक का अंतिम संस्कार
Sun, 02 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
जायस के पूरे पासिन फतेहपुर मवईया गांव गमगीन मृतक विजय कुमार परिजन। स्त्रोत : ग्रामीण
फुरसतगंज। जायस के पूरे पासिन फतेहपुर मवईया गांव निवासी विजय कुमार (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर शनिवार को परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई। परिजनों का कहना है कि यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।
रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर अकेलवा चौराहे के पास एंबुलेंस कर्मियों ने विजय को बृहस्पतिवार रात घायल अवस्था में देखा था। उन्होंने ही विजय को सीएचवी फुरसतगंज पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उस वक्त पहचान न हो पाने पर पुलिस ने शव को गौरीगंज मर्च्युरी में रखवा दिया था। शुक्रवार को परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पोस्टमार्टम हुआ और परिजन शव लेकर घर पहुंचे।
मृतक की मां रामावती ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे एक युवक उनके बेटे को बाइक से अपने साथ ले गया था। शाम करीब छह बजे बेटे के मोबाइल से कॉल रिसीव हुआ, जिसमें कई लोगों की आवाज सुनाई दी और कॉल कट गई। देर रात बेटे की मौत की सूचना मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने साथियों के साथ मिलकर विजय की हत्या कर दी और वारदात को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी प्रीति ने कहा कि जब तक आरोपी को सजा नहीं मिलेगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। शनिवार शाम तक शव घर पर रखा रहा और ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।