फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Family members got news of death after selfie

Amethi News: सेल्फी के बाद परिजनों को मिली मौत की खबर

Thu, 23 May 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 23 May 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Family members got news of death after selfie
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दोनों युवकों के परिजन
अमेठी सिटी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार बाजार शुकुल इलाके में सड़क हादसे में मृत हुए बाइक सवार पश्चिम बंगाल के युवक सलीम अंसारी व देवजीत घोष के परिजनों का रोक कर बुरा हाल है। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दोनों के परिजनों ने बताया कि सलीम ने दोपहर में अपने भाई को सेल्फी भेजी थी। उसके कुछ देर बाद उन्हें हादसे में मौत की खबर मिली।
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार को शुकुल इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलो मीटर 65 के करीब एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के लाल गोला दक्षिण सुदर्शनगंज निवासी देवजीत घोष (25) पुत्र तपन कुमार घोष व पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के लाल गोला उत्तरी सुदर्शनगंज निवासी सलीम अंसारी (24) पुत्र इस्राइल की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था कि दोनों युवक गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। पहचान करने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी थी।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों मृतकों के परिजन शव विच्छेदन गृह पहुंचे। यहां पहुंचे मृतक देवजीत के चाचा सुदीप ने बताया कि घर में कारोबार होता था। देवजीत अभी पढ़ाई कर रहा था। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन मनीषा घोष है। मृतक सलीम के भाई हबीब उर रहमान ने बताया कि सलीम कोचिंग चलाता था। सलीम अपने दोस्त देवजीत के साथ सोमवार की भोर बाइक से निकला था। इन दोनों को उत्तरा खंड जाना था। बताया कि घटना से चंद घंटे पहले सेल्फी लेकर भेजी थी। उसकी सेल्फी के बाद उसकी मौत की खबर मिली। जिससे पूरा परिवार परेशान है। सलीम के छह भाई व चार बहने हैं। सलीम सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद को पहुंचे कांग्रेसी
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे दोनों मृतकों के परिजनों ने बताया कि जब हादसे में दोनों युवकों की मौत की खबर मिली तो उन लोगों ने अपने यहां के कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से संपर्क किया। उन्होंने मदद करते हुए अमेठी के कुछ कांग्रेस नेताओं से संपर्क कर मदद के लिए कहा। बताया कि यहां कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई लोग पहुंचे और उन लोगों ने हर संभव मदद की है। मदद करने वालों में शेषनाथ सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, संजय कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed