{"_id":"5e5aa7648ebc3ef3a552b09b","slug":"fake-student-caught-amethi-news-lko5113346117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को पंजीकृत परीक्षार्थी के नाम पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने के बाद हड़कंप मच गया। आननफानन में मामले की जानकारी उच्चाधिकारी को देते हुए केंद्र व्यवस्थापक ने फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
उधर परीक्षा केंद्र पर अनुचित सामग्री मिलने व विषय शिक्षक के कक्ष निरीक्षक की तैनाती पर दो केंद्र व्यवस्थापक को तीन साल के डिबार करते हुए दो अन्य केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी पत्र जारी कर जवाब देने का निर्देश दिया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा में शनिवार को अमेठी के जीजीआईसी ढेमा में लाल बहादुर यादव इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के विज्ञान में पंजीकृत कपिल जायसवाल (अनुक्रमांक 1985557) के स्थान पर संदीप कुमार वर्मा नाम का परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान संदेह होने पर केंद्र व्यवस्थापक सुधा सिंह ने छानबीन की तो संदीप कुमार के फर्जी होने की बात सामने आई। उन्होंने तत्काल पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए फर्जी परीक्षार्थी के खिलाफ पीपरपुर थाने में केस दर्ज कराया।
उधर बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण करते हुए बाजार शुकुल के रामराजी देवी इंटर कॉलेज, सेट जान इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में अनुचित सामग्री मिलने तथा रामचंद्र शुक्ल इंटर कॉलेज में विषय विशेषज्ञ शिक्षक की कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाने पर दोनों केंद्र के व्यवस्थापक को तीन साल के लिए परीक्षा ड्यूटी से डिबार करते हुए पर जेबी पब्लिक स्कूल व रामराजी देवी इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षक होने के बावजूद एक कक्ष निरीक्षक से परीक्षा की निगरानी कराने में डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने दोनों केंद्र व्यवस्थापकों को फटकार लगाते हुए चेतावनी पत्र जारी किया है।
पत्र में कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात करने के साथ ही जवाब देने को कहा है। डीआईओएस ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
1,746 विद्यार्थियों ने छोड़ा विज्ञान का पेपर
शनिवार को बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में हाईस्कूल के विज्ञान विषय में पंजीकृत 27,626 में 1,746 परीक्षार्थी परीक्षा देने केंद्र पर नहीं पहुंचे। परीक्षा के दौरान जिले में अब तक एक भी नकलची नहीं पकड़ा जा सका है। डीआईओएस ने बताया कि सेंट जान में मिले अनुचित साधन की सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है। जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।