{"_id":"61ec3600d0981009886fe5a5","slug":"fake-pan-masala-factory-busted-amethi-news-lko614628796","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली पान मसाला फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली पान मसाला फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कमरौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में संचालित हो रही नकली पान मसाला फैक्टरी का भंडाफोड़ कर निर्माण कार्य में लगे दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके पर करीब छह लाख कीमत के तैयार नकली पान मसाला, विभिन्न ब्रांड के रैपर, मशीन आदि मिली है। पुलिस बरामद सामग्री को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही एसपी दिनेश सिंह ने जिले में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ के लिए संचालित अभियान को तेज करा दिया है। मुखबिर ने कमरौली पुलिस को थाना क्षेत्र के गांव पूरे स्वयंबर शुक्ल मजरे रसूलपुर निवासी रामभवन द्वारा अपने घर में नकली पान मसाला (गुटखा) फैक्टरी संचालित करने की सूचना दी।
सूचना पर सक्रिय पुलिस ने शनिवार सुबह रामभवन के घर पर छापा मारा। इस दौरान नकली पान मसाला बनाते व पैक करते मकान मालिक रामभवन तथा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर सरैया निवासी अमजद खान को दबोच लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पुलिस टीम को मौके से करीब छह लाख रुपये कीमत का कुल 360 पाउच नकली कमला पसंद पान मसाला, 610 छोटा डिब्बा, 75 बड़ा डिब्बा खाली विमल पान मसाला, 10 खाली डिब्बा कमला पसंद पान मसाला, दो छोटा व पांच बड़ा विमल पान मसाला बनाने का नकली रोल रैपर, एक कमला पसंद बनाने का नकली रोल रैपर, एक बोरी में करीब 10 किलोग्राम गुटखा मसाला व एक पान मसाला पैकिंग मशीन बरामद हुई।
पूछताछ में संचालक ने विभिन्न ब्रांड का नकली पान मसाला बनाकर बाजार में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने रामभवन के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। एसओ शिवाकांत पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद सामग्री को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।