फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fake fertilizer and pesticide factory operator surrenders

Amethi News: नकली खाद व कीटनाशक फैक्टरी के संचालक ने किया आत्मसमर्पण

Tue, 20 Jan 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 20 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fake fertilizer and pesticide factory operator surrenders
अमेठी। शहर के ककवा रोड पर संचालित कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. देवमणि तिवारी के आलोक प्रमोद इंटर कॉलेज में पकड़ी गई नकली खाद व कीटनाशक फैक्टरी प्रकरण में सोमवार को अहम घटनाक्रम सामने आया। इस मामले के मुख्य आरोपी फैक्टरी संचालक शिवम तिवारी और उसके सहायक राम उजागिर यादव ने सुल्तानपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों के कोर्ट में प्रस्तुत होने के बाद इस संगठित गतिविधि से जुड़े कई तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन



30 दिसंबर को जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, नायब तहसीलदार अजय सिंह और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने ककवा रोड स्थित आलोक प्रमोद इंटर कॉलेज के एक कमरे में छापा मारा था। जांच के दौरान नकली कीटनाशक, कच्चा माल और निर्माण में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए गए थे। जिलाधिकारी का अनुमोदन मिलने पर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन



लंबा समय बीत गया, लेकिन पुलिस दोनों आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। इसी बीच सोमवार को शिवम तिवारी और राम उजागिर यादव न्यायालय पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी न्यायालय में पेश होने के बाद जेल भेज दिए गए। जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आने पर उसके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed