फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Facilities will be increased in eight secondary schools from 6.32 crore

6.32 करोड़ से आठ माध्यमिक स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं

Fri, 22 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Facilities will be increased in eight secondary schools from 6.32 crore
गौरीगंज (अमेठी) माध्यमिक स्कूलों में बेहतर ढंग से शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही शिक्षकों व बच्चों की सहूलियत के लिए सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संस्था नामित कर छह करोड़ 32 लाख रुपये से स्कूलों में सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराएगा।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक बाहुल्य विकास खंडों में संचालित आठ माध्यमिक स्कूलों को जल्द ही हाइटेक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जगदीशपुर विकास खंड में एएच इंटर कॉलेज व जीजीआईसी, सिंहपुर में जीआईसी इन्हौना व राजाफेत्तपुर, बहादुरपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज उड़वा, जीआईसी जायस, मलिक मोहम्मद भारती इंटर कॉलेज तथा जीआईसी फुरसतगंज का चयन कर अतिरिक्त कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, प्रसाधन, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय व बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए (प्रति स्कूल 79 लाख रुपये) प्रस्ताव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के माध्यम से शासन को भेजा है।
विज्ञापन

प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद चिह्नित स्कूलों में शासन से नामित संस्था प्रस्तावित कार्यों को पूरा करते हुए स्कूलों को सुविधाओं से लैस करेगी। सुविधा मुहैया होने के बाद स्कूलों में न सिर्फ बेहतर व गुणवत्ता परक शिक्षा मिल सकेगी बल्कि बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा में दक्षता के साथ ही पुस्तकालय की भी सुविधा मिलेगी। इसके साथ स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू होने से बच्चों को हाइटेक प्रणाली से शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में बढ़ेंगी यह सहूलियतें
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि चयनित आठ स्कूलों में 30 लाख रुपये से तीन अतिरिक्त कक्ष, 10 लाख रुपये की लागत से कंप्यूटर कक्ष, 10 लाख रुपये से 150 मीटर बाउंड्रीवॉल, 10 लाख रुपये से प्रसाधन भवन, 14 लाख रुपये से स्मार्ट क्लास संचालन हेतु मरम्मत व उपकरण खरीद तथा पांच लाख रुपये से पुस्तकालय की व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

भेजा गया प्रस्ताव, जल्द धनावंटन की उम्मीद
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्कूलों में सुविधा बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भेजा गया है। प्रस्ताव शासन को प्रेषित करते हुए धनावंटन कराने की कोशिश की जा रही है। धनावंटन होते ही प्रस्तावित कार्यों को मानक के अनुसार पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed