फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   f Ayodhya, Delhi stopped

Amethi News: अयोध्या, दिल्ली की रोडवेज बस सेवा हुई बंद

Fri, 19 Jan 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
f Ayodhya, Delhi stopped
अमेठी बस अड्रे पर बस के लिए परेशान यात्री
अमेठी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा ड्यूटी में स्थानीय डिपो की 17 बसें लगाई गई हैं। जिससे अयोध्या, दिल्ली के रूट पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। अन्य रूटों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। शेष 23 बसों से यात्री सफर करेंगे। ऐसे में बस यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय डिपो में निगम की 40 रोडवेज बसें व अनुबंध तीन बसें हैं।
विज्ञापन

अमेठी डिपो की बसें दिल्ली, कौशांबी, मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, बनारस, अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर समेत अन्य स्थान पर संचालित होती हैं। अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शासन के निर्देश पर 17 रोडवेज की बसें सुरक्षा ड्यूटी के लिए भेजी गई हैं। इसमें बरेली, हरदोई, कानपुर के लिए चार-चार व अयोध्या के लिए पांच बसें भेजी गई हैं।
विज्ञापन

भारी संख्या में डिपो की बसें सुरक्षा ड्यूटी में जाने के चलते कई रूटों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। दिल्ली के लिए चलने वाली सेवा पूरी तरह बंद हो गई है। प्रयागराज के लिए दो निगम की बसें संचालित होती हैं, जिसमें से सिर्फ एक ही सेवा संचालित हो रही है। लखनऊ और आजमगढ़, मऊ की बस सेवा में 50 फीसदी कटौती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात यह है कि दिल्ली अयोध्या का संचालन ठप होने और अन्य रूटों पर 50 फीसदी की कटौती होने के चलते रोडवेज यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह स्थिति 23 जनवरी तक बनी रहेगी।

38 फीसदी लोड फैक्टर आने से बंद हुई दिल्ली सेवा
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि ठंड से दिल्ली सेवा में लोड फैक्टर काफी गिर गया था। 38 फीसदी लोड फैक्टर होने के कारण बसें घाटे में चल रही थी। इस कारण दिल्ली सेवा को बंद करना पड़ा। अयोध्या में कार्यक्रम को लेकर प्रतिबंध होने से अयोध्या सेवा भी प्रभावित हुई है। स्थानीय डिपो की 17 बसें अयोध्या कार्यक्रम को लेकर मांगी गई थी। जिन्हें भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed