{"_id":"648610ec4876fdd6ed0937eb","slug":"exploitation-of-traders-will-not-be-tolerated-amethi-news-c-96-1-ame1004-388-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: व्यापारियों का शोषण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: व्यापारियों का शोषण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष हरि शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में रविवार को भादर बाजार में व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा होने के साथ निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर आरपार की लड़ाई भी लड़ी जाएगी। व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला वरिष्ठ महामंत्री सबीन श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारी एक हो। व्यापारियों की एक जुटता में ही शक्ति है।
इसके साथ उन्होंने संगठन विस्तार और मजबूती के लिए व्यापारियों को जोड़ने की बात कही। इस मौके पर जिला महामंत्री संदीप मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल, सतीश श्रीवास्तव, संदीप कसौधन, उदय प्रताप सिंह व मोहम्मद कलाम आदि मौजूद रहे।