फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Expired medicine found at Nihalgarh railway station's first aid kit

स्टेशन की उपचार पेटिकाओं में मिलीं एक्सपायर्ड दवाएं

Fri, 15 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Expired medicine found at Nihalgarh railway station's first aid kit
जगदीशपुर (अमेठी)। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश में जुटे मंडल रेल प्रबंधक ने शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन अचानक निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकवा दी।
विज्ञापन

ट्रेन से उतरने के बाद मंडल रेल प्रबंधक ने मौजूद सुविधाओं के साथ परिचालन व अन्य कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक उपचार पेटिका में एक्सपायर दवा मिलने से नाराज मंडल प्रबंधक ने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक से शुक्रवार को वाराणसी जा रहे मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी की स्पेशल ट्रेन 11.40 बजे अचानक निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुक गई। ट्रेन से उतर कर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर की साफ सफाई, पैनल रूम में मौजूद परिचालन, कॉमर्शियल व वाणिज्यिक समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान ट्रैक पर गंदगी के साथ प्राथमिक उपचार पेटिका में मौजूद कुछ दवाएं एक्सपायर मिलीं। ट्रैक पर गंदगी व एक्सपायर डेट की दवा मिलने से नाराज मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रैक की साफ-सफाई तथा प्राथमिक उपचार पेटिका में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने आरक्षण बुकिंग काउंटर का निरीक्षण कर स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना को आवश्यक दिया निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद 12:15 बजे मंडल रेल प्रबंधक स्पेशल ट्रेन से वाराणसी की ओर रवाना हो गए।

निरीक्षण के दौरान उप मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक केके रोरा, सीनियर डीएसटीई विकास श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बबलू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed