{"_id":"5f8338108ebc3e9ba661c0b2","slug":"exclusive-amethi-news-lko5447283197","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,383 ग्रामीणों को मिली घरौनी की नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1,383 ग्रामीणों को मिली घरौनी की नकल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत रविवार को पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित जिले के 11 गांवों के 1,383 लोगों को घरौनी की नकल दी गई। कलेक्ट्रेट में समारोह पूर्वक 11 लोगों को तो अन्य को उनके गांवों में आयोजित कार्यक्रम में नकल प्रदान की की गई। घरों का स्वामित्व प्रमाण पत्र पाने के बाद लोगों के चेहरे खिले नजर आए।
खेतों का स्वामित्व साबित करने के लिए मिलने वाली खतौनी के तर्ज पर केंद्र सरकार ने लोगों को घरों का स्वामित्व प्रमाण देने की योजना बनाई है। योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले की अमेठी तहसील के ज्ञानचंदपुर व ताला, मुसाफिरखाना के गांव खालिस बाहरपुर, तिलोई तहसील के लोधवरिया व गौरीगंज तहसील के धनी जलालपुर, पहाड़पुर, पूरे उधौ, पूरे अवसान सिंह, सूजापुर, मोहनपुर व हरकरनपुर का चयन किया गया था।
चयनित गांवों में 1,383 लोगों का सर्वे करने के बाद स्वामित्व प्रमाण पत्र राजस्व विभाग की ओर से तैयार किया गया। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ग्रामीणों को सुनाने के साथ वितरण के लिए संबंधित गांवों के अलावा कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संवाद का प्रसारण होने के बाद डीएम अरुण कुमार ने 11 लोगों को स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किया तो गांवों में नोडल अधिकारियों ने अन्य लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किया। डीएम ने बताया कि स्वामित्व प्रमाण पत्र तैयार होने से गांवों में आबादी के बीच भूमि विवाद के निस्तारण में सहूलियत होगी तो लोगों को अपने कब्जे की भूमि सिद्ध करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
डीएम ने बताया कि शेष गांव में भी जल्द राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर घरौनी तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व एसडीएम संजीव कुमार मौर्य समेत अफसर व लाभार्थी मौजूद रहे। वहीं ताला गांव में एसडीएम योगेद्र सिंह तो ज्ञानचंद्रपुर गांव में बीडीओ डॉ. हरिकृष्ण की मौजूदगी में वितरण कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में भू स्वामित्व योजना के तहत सर्वे ऑफ इंडिया की केंद्रीय टीम की ओर से आबादी की जमीनों पर बने घरों का सर्वे ड्रोन के माध्यम से करते हुए तैयार घरौनी का वितरण किया गया। ताला गांव में 327 व ज्ञानचंद्रपुर गांव में 117 लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
स्थानीय ब्लॉक के खालिस बाहरपुर में रविवार को राज्यमंत्री सुरेश पासी ने 396 लोगों को घरौनी की नकल दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व प्रमाण पत्र रहने से विवाद नहीं होंगे। कार्यक्रम में एसडीएम रामशंकर, तहसीलदार श्रद्धा सिंह, नायब तहसीलदार गौरव सिंह व थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह मौजूद रहे।